फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Names of 4308 people taking ration in other states canceled from the card

दूसरे राज्यों में राशन ले रहे 4308 लोगों के नाम राशन कार्ड से निरस्त

Wed, 03 Nov 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Names of 4308 people taking ration in other states canceled from the card
रायबरेली। एक ही आधार नंबर पर दो-दो राज्यों में राशन कार्ड बनवाकर राशन ले रहे 4308 लोगों के राशन कार्डों से नाम हटा दिया गया है। शासन के आदेश पर जिले में 14862 राशन कार्डों की जांच कराई गई, जिसमें 10554 लोग ही गांवों में रहते मिले। जांच रिपोर्ट आपूर्ति विभाग ने शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

पूर्व में प्रदेश के कई जिलों में कार्ड बनवाकर राशन लेने वालों के नाम सूची से बाहर किए जाने के बाद अब शासन ने गैर प्रांतों में राशन लेने वालों के नाम भी सूची से हटाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सेंट्रल रिपॉजिटरी सेल में जिले के 14862 ऐसे राशन कार्ड मिले थे, जिनकी यूनिटों के आधार नंबरों का प्रयोग दूसरे प्रदेशों के राशन कार्डों में भी किया गया। शासन ने यह सूची देकर जिले के अधिकारियों को जांच कराकर अपात्र यूनिटों को कार्ड से बाहर करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर क्षेत्र की कोटे की 60 दुकानों के राशन कार्डों में शामिल ऐसी यूनिटों के डिलीट कराने के लिए 15 टीमें बनाई गई थी। शहरी क्षेत्र में जिलापूर्ति अधिकारी को जांच कराने का जिम्मा दिया गया था।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपूर्ति विभाग की टीमों को लगाया गया था। जांच में 4308 लोग ऐसे मिले जो दूसरे राज्यों में रह रहे हैं, लेकिन जिले के राशन कार्ड में भी उनकी यूनिट जुड़ी थी। इन अपात्रों की यूनिटों को राशन कार्ड से निरस्त कर दिया गया है।

शासन से 14862 राशन कार्डों की सूची दी थी। इन कार्डों में शामिल यूनिटों के आधार नंबरों का प्रयोग दूसरे प्रदेशों के राशन कार्डों में भी शामिल थे। जांच के बाद 4308 यूनिटों को निरस्त करके रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करा दी गई है।
- विमल कुमार शुक्ला, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed