फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: 40 हजार टन डंप कूड़ा, बेहाल 30 हजार आबादी

Mon, 30 Jan 2023 01:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 30 Jan 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
NA
रायबरेली। फरवरी में स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 शुरू होना है, लेकिन इस बार भी तैयारी अधूरी है। शहर में ट्रोमल मशीनों के जरिए कूड़ा निस्तारण का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। इस वजह से कूड़ा निस्तारण प्लांट के आसपास रहने वाली करीब 30 हजार आबादी दूषित आबोहवा से बेहाल है।
विज्ञापन


शहर में दो डंपिंग ग्राउंड हैं। इसमें एक पटेल नगर, जबकि दूसरा जैतूपुर में है। दोनों ही स्थानों पर कूड़े के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे हैं, जिससे आए दिन आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। इससे वायु प्रदूषण होता है। शासन ने कूूड़ा निस्तारण कराने की जिम्मेदारी जलनिगम की निर्माण इकाई सीएनडीएस को दी थी। सीएनडीएस ने कार्यदायी संस्था रिकार्ट इनवोवेशन प्राइवेट लिमिटेड को काम सौंपा था। ट्रोमल मशीन से कूड़ा निस्तारण का काम मई 2022 में शुरू कराया गया था। दोनों स्थानों पर 80 हजार मीट्रिक टन कूड़ा डंप था। नौ माह बाद भी पूरे कूड़े का निस्तारण नहीं हो पाया है। यही वजह है कि मौजूदा समय में करीब 40 हजार टन कूड़ा डंप है।
विज्ञापन

इससे डंपिंग ग्राउंड के आसपास के पीएसी, गजोधर का पुरवा, जगदीशपुर, किशन का पुरवा, तिलक नगर, जैतूपुर मोहल्ले की 30 हजार आबादी को दुर्गंध से सांस लेना पड़ रहा हैै। बीच-बीच में कूड़े में आग लगने से धुएं की वजह से लोग और परेशान हो जाते हैं। प्लांट पर पहले से काफी कूड़ा डंप होने से शहर का कूड़ा वहां नहीं जा पाता। इससे शहर में कई जगहों पर कूूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी के बीच लोगों का रहना पड़ रहा है। फरवरी में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 शुरू होना है। इसके लिए केंद्रीय टीम यहां आने वाली है। बावजूद शहर को साफ सुथरा बनानेे की कवायद धीमी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
हर दिन शहर में निकलता 60 टन कूड़ा
शहर क्षेत्र के 34 मोहल्लों में प्रतिदिन 60 टन कूूड़ा निकलता है। इस कूड़े को डंपिंग स्थानों पर पहुंचाया जाता है, लेकिन वहां पर पहले से ही कूड़े के ढेर लगने से शहर का पूरा कूूड़ा उठ नहीं पा रहा है। इससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था भी प्रभावित है। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए अलग से शुरू की गई डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना भी कागजोंं तक सीमित होकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed