फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: बूूंदाबांदी के बीच चली हवा, बढ़ी ठिठुरन

Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
NA
रायबरेली। जिले में रविवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। बूंदाबांदी के बीच बदली छाने से अचानक ठिठुरन बढ़ गई। शाम को हवा चलने से सर्दी फिर बढ़ गई। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। रविवार की छुट्टी होने के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से कोहरे व बादल छाने से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। इधर, पांच दिनों से धूप निकलने से कुछ राहत थीे। इसी बीच रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बदली छा गई। सुबह शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सर्द हो गया। बूंदाबांदी के बीच हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छूट आई।
विज्ञापन

सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव के ईद-गिर्द नजर आए। अचानक बदले मौसम के मिजाज से ठंड फिर लौट आई और लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी (इग्रुआ) के मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 21.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद
रायबरेली-महराजगंज। हल्की बूंदाबांदी सेे जिले में गेहूूं की फसल की बोआई करने वाले किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। बूंदाबांदी से सबसे ज्यादा गेहूं की फसल को फायदा हुआ है। इस समय फसल को पानी की जरूरत थी। जिले में इस बार एक लाख 33 हजार हेक्टेेअर क्षेत्रफल पर गेहूूूं की फसल की बोआई की गई है। इस समय गेहूं की फसल को हल्की बारिश की जरूरत थी। रविवार को हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे गेहूं की फसल के खेतों में नमी आ गई।

जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी गेहूूं की फसल के लिए मुफीद है। खेतों में नमी से फसल अच्छी होगी। सरसों की फसल को भी फायदा हुआ है। उधर, महराजगंज क्षेत्र के सेनपुर के रहने वाले किसान मनोज ने बताया कि सरसों की फसल में माहू रोग लग रहा था। बूंदाबांदी से फसल से माहू रोग हट जाएगा। बरहुआं गांव के किसान सतीश द्विवेदी ने बताया कि मौसम के बदलने से बरसात होती है तो किसानों को रबी की फसलों के लिए अतिरिक्त सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। बूंदाबांदी सेे गेहूं की फसल को संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed