{"_id":"63ce75b44cd47f00c64cc9f9","slug":"na-raibaraily-news-c-13-1-62484-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हादसों में महिला व युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हादसों में महिला व युवक की मौत, एक घायल
Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ-सलोन। अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसों में महिला व एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसों की जांच की।
डलमऊ के पूरे लालता देवली निवासी राजाराम का बेटा शिवम यादव (20) बीमार मां की दवा लेने बाइक से मुंशीगंज स्थित एम्स गया हुआ था। लौटते समय चौदहमील के पास डलमऊ की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक के परखचे उड़ गए। युवक राजस्थान में मजदूरी करता था।
एक सप्ताह पहले वह घर आया था। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से घरवालों में रोना-पिटना मचा है। सलोन के पूरे जोधी मजरे बगहा माइनर के पास बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बसवई मजरे उमरन की रहने वाली दुलारा (52) अपने भतीजे सुनील के साथ पावरगंज गांव दवा लेने जा रही थी। इसी दौरा मिट्टी लादकर जा रहा ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
बाइक चालक खाई में चला गया। वह हेलमेट लगाए था। इस वजह से उसे ज्यादा चोटें नहीं आईं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि मृतका के पति अमृतलाल यादव की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
....
फाइनेंसर ने बाइक सवार को मारी टक्कर
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी सुमित यादव ने एक फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। समय पर किस्त की अदायगी नहीं कर पाया। बुधवार को फाइनेंस कंपनी का एक युवक बोलेरो से उसके घर पहुंचा और किस्त मांगी। उसने किसी से उधार लेकर किस्त देने की बात कही। वह किसी से रुपये उधार लेने पड़ोसी गांव जा रहा था। तभी उधवामऊ गांव के पास फाइनेंसर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वह गिर गया तो उसके पैर पर बोलेरो चढ़ा दी। उसके चिल्लाने पर खेत में काम कर रही महिलाएं दौड़ीं तो युवक वाहन समेत मौके से भाग निकला। घायल को एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार को उसके चाचा दयाराम ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि सूचना मिली है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।