फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: सौ छुट्टा मवेशियों को विद्यालय में किया बंद

Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
NA
रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों को किसानों ने प्राथमिक विद्यालय, सुलखियापुर में बंद कर दिया। रविवार को काफी देर तक जब कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पशुपालन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विद्यालय में बंद करीब 100 मवेशियों को अलग-अलग गोशालाओं में भेजना शुरू किया।
विज्ञापन

सुलखियापुर, खनुआ, पाशापुर, सुल्तानपुर आइमा, मुराइन का पुरवा, कलसहा, मिश्रन का पुरवा व बेंद समेत आसपास के किसान पवन कुमार, आशुतोष, शिवराज, अशोक कुमार, रामअभिलाश, जगदीश यादव, बीरेंद्र कुमार आदि शनिवार शाम से ही मवेशियों को विद्यालय में बंद करने लगे। यह सिलसिला रविवार सुबह तक चला। दोपहर 11 बजे तक कोई अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचा तो लोग हंगामा करने लगे। कलसहा गांव के रहने वाले जगदीश यादव ने बताया कि छुट्टा जानवर फसल चट कर रहे हैं। इससे गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है। लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मवेशियों को वाहनों में भरकर बेलाखारा, व रतापुर गोशाला पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


50 मवेशी पहुंचाए गए गोशाला
सुलखियापुर के ग्राम प्रधान शत्रोहनलाल व खनुआ के प्रधान रामफेर ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम एक वाहन लेकर पहुंची थी। एक बार में 10 से 15 मवेशियों को ले जाए जा रहे थे। तीन चक्कर में 50 मवेशी गोशाला पहुंचाए गए। दो वाहन होते तो मवेशी जल्दी गोशाला पहुंच जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने चंदा कर डलवाया डीजल
पशुपालन विभाग की ओर से जो वाहन मंगाया गया उसमें डीजल ही नहीं था। चालक ने ग्राम प्रधान शत्रोहनलाल से डीजल डलवाने के लिए रुपये मांगे। इस पर किसानों ने चंदा कर एक हजार रुपये का डीजल भरवाया। इसके बाद मवेशियों को गोशाला तक पहुंचाने का काम शुरू हुआ।

गोबर से पट गया विद्यालय परिसर
बड़ी संख्या में मवेशियों को विद्यालय परिसर में बंद करने से पूरा परिसर गोबर से पट गया। रविवार को अवकाश होने के कारण बच्चों की छुट्टी थी, लेकिन सोमवार को विद्यालय खुलने के बाद बच्चों को गंदगी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed