फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन

Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
NA
ऊंचाहार (रायबरेली)। नजनपुर से होकर नेवादा गांव जाने वाले संपर्क मार्ग की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ऊंचाहार-उन्नाव राजमार्ग पर गुलरिहा गांव के पास से यह संपर्क मार्ग गांव को जाता है। इस मार्ग से नजनपुर, मुंडीपुर, मकवापुर, पूरेलाला, होरैसा, पचखरा, पूरे भद्दी, पूरे भोज, नेवादा, हादीपुर सहित एक दर्जन गांव के लोगों को आना-जाना है। यह मार्ग खस्ताहाल है। शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। इससे नाराज होकर ग्रामीण ने रविवार को सड़क पर प्रदर्शन किया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर मरम्मत न कराने आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

भरतलाल, विजय, केदार, सुंदर, मुन्नू, रामसजीवन ने बताया कि संपर्क मार्ग की पटरियां बारिश में बह गईं हैं। 10 बीत गए, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। सड़क गड्ढों में तब्दील हैं। आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर समस्या बताई गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने सडक़ की मरम्मत न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता राकेश पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed