{"_id":"63ce75b00c9d7847e3300c38","slug":"na-raibaraily-news-c-13-1-61887-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: लेखाकार को 15.54 लाख बिजली बिल जमा करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: लेखाकार को 15.54 लाख बिजली बिल जमा करने के आदेश
Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में 2008 से तैनात लेखाकार रविशंकर बाजपेयी को 15.54 लाख रुपये का बकाया बिजली बिल जमा करने का आदेश दिया गया है। लेखाकार ने वेतन से बिजली बिल के कटौती का अनुरोध किया था, लेकिन अनुरोध को खारिज कर कार्यालय में बकाया जमा करने का निर्देश दिया गया है।
क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में तैनात लेखाकार रविशंकर बाजपेयी जून 2008 से छात्रावास में रह कर कार्यालय की बिजली के खर्च कर रहे हैं। दिसंबर 2022 तक उन्होंने एक भी रुपये बिजली का बिल जमा नहीं किया। शुरू से अब तक का बिजली का बिल बढ़कर 15.54 लाख रुपये हो गया है।
संस्थान के आचार्य ने पूर्व में बिजली बिल जमा करने के आदेश दिए तो लेखाकार ने वेतन से कटौती करने का अनुरोध किया, लेकिन विभाग ने वेतन से कटौती करने के अनुरोध को खारिज कर विभाग में धनराशि जमा करने के आदेश दिए हैं। संस्थान के आचार्य सुनील कुमार का कहना है कि लेखाकार लगातार बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं। 15.54 लाख रुपये का बिजली बिल जमा करने का आदेश दिया गया है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।