फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   My Kovid Center app will monitor the corona investigation

मेरा कोविड केंद्र एप करेगा कोरोना जांच की निगरानी

Fri, 04 Dec 2020 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
My Kovid Center app will monitor the corona investigation
रायबरेली। कोरोना संक्रमण को रोकने और मरीजों पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ‘मेरा कोविड केंद्र एप’ लांच किया है। एप के जरिये कोरोना जांच की निगरानी होगी। लोगों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए सभी जांच केंद्रों को इस एप को डॉउनलोड करना होगा तथा प्रतिदिन इस एप पर कोरोना टेस्ट का ब्योरा फीड करना होगा, जिससे रिपोर्ट के आधार पर संक्रमितों का उपचार और फॉलोअप किया जाए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मरीजों को कोविड की जांच के लिए एक लैब से दूसरी लैब में भटकना होता है। इससे न केवल व्यक्ति को दिक्कत होती है, बल्कि वह अनजाने में अन्य कई लोगों को संक्रमित कर देता है। हमारा उद्देश्य इस संक्रमण पर ब्रेक लगाना है। इसीलिए ‘मेरा कोविड सेंटर एप’ लांच किया गया है। इसके उपयोग से लोगों की आवाजाही कम होगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि निर्देश मिलने के बाद एप को अपलोड कराया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस एप पर कोरोना जांच का विवरण दर्ज करेंगे तो पता चल जाएगा कि किस केंद्र के किस स्थान पर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ ने बाताया कि जिले में टेस्टिंग के लिए 25 टीमें और फॉलोअप के लिए 150 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जैसे ही टेस्टिंग टीम ‘मेरा कोविड केंद्र एप’ पर कोरोना जांच का ब्योरा फीड करेंगी वैसे ही पता चल जाएगा कि किस ब्लॉक के किस गांव में कितने कोरोना पॉजिटिव तथा कितने कोरोना निगेटिव मिले हैं। यह एप सिर्फ सरकारी लैब के लिए होगा। इस एप में जिले की लैब और सैंपल कलेक्शन की जानकारी होगी। एप गूगल मैप पर आधारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed