{"_id":"68dc2f2cd52123f3770fd9da","slug":"mutilated-body-of-a-girl-found-on-the-banks-of-the-ganga-raebareli-news-c-101-1-slko1032-142002-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गंगा के किनारे बालिका का मिला क्षत विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गंगा के किनारे बालिका का मिला क्षत विक्षत शव
Wed, 01 Oct 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
गदागंज। क्षेत्र में सोमवार देर शाम गंगा नदी के पास बालिका का शव मिला। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को बाहर निकाला। शव मिलने के बाद तरह-तरह की चर्चा होती रहीं। किसी ने हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही तो कोई सामान्य मौत के बाद शव को नदी में प्रवाहित किए जाने की बात कह रहा है।
धीरनपुर गंगा घाट के पास सोमवार को गंगा के किनारे करीब 10 वर्षीय बालिका का शव पाया गया। उसका एक हाथ व पैर कटा था। पेट भी फटा हुआ था। दुर्गंध आने पर लोगों की जानकारी हुई। पुलिस की माने तो शव करीब 15 दिन पुराना है, जो पूरी तरह सड़ गया था। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया शव को देखकर यह लग रहा है कि किसी ने शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया है, जो बहकर यहां तक आ गया। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।