{"_id":"6275622c48243c49823ed2ed","slug":"murder-raibaraily-news-lko629380131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की चाकू से गला रेतकर हत्या, पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की चाकू से गला रेतकर हत्या, पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के खुसुरुपुर गांव में शुक्रवार सुबह खेत गई बेटी का पिता ने चाकू से गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देकर भागे पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ने मौके का जायजा लिया।
खुसरूपुर गांव निवासी विजय कुमार शुक्रवार सुबह खेत गया था। करीब 8.30 बजे बेटी ज्योति पिता के लिए खाना लेकर गई थी। उसने खेत में ही पिता से आधार कार्ड मांगा।
इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि विजय ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया। गांव वालों के मुताबिक किशोरी का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर घर में काफी दिनों से कलह चल रही थी। पिता ने बेटी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बताते हैं कि किशोरी युवक से कोर्ट मैरिज करना चाह रही थी और शायद इसीलिए वह आधार कार्ड मांग रही थी। पिछले साल ही ज्योति ने कक्षा-आठ पास किया था।
सूचना पर गुरुबख्शगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका की मां सियावती की तहरीर पर पुलिस ने विजय कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। बताते हैं कि सामाजिक मान-सम्मान के लिए पिता ने यह कदम उठाया।