फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

पारिवारिक विवाद में फावड़े से वार करके मां को मार डाला

Fri, 29 Apr 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
murder
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम खून का रिश्ता तार-तार हो गया। पारिवारिक विवाद में बेटे ने फावड़े से हमला कर मां को मार डाला। बेटे ने मां के गाल पर फावड़े से वार किया, जिससे घाव हो गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी से हड़कंप मच गया। सीओ लालगंज महिपाल पाठक, गुरुबख्शगंज थानेदार संतोष कुमार सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पोरई गांव निवासी गौरी देवी साहू (55) पत्नी बलवंत और उसके बेटे नीरज उर्फ लाला के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताते हैं कि इसी को लेकर शाम करीब साढ़े पांच बजे झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नीरज ने फावड़े से मां गौरी देवी पर वार कर दिया। फावड़ा महिला के गले के पास लगा, जिससे बड़ा सा घाव हो गया।
खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ी। इससे पहले उसे अस्पताल ले जाया जाता, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर लोगों ने नाराजगी जताई।
सूचना पाकर सीओ लालगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया। सीओ ने बताया कि पारिवारिक विवाद में बेटे ने ही मां की हत्या की है।
विवाद क्या था, इस बारे में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed