फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

लाठी-डंडों से पीटकर महिला को मार डाला, देवर को किया मरणासन्न

Wed, 23 Mar 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
murder
रायबरेली। शहर क्षेत्र के तकिया मैदानपुर गांव में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई, जबकि उसके देवर को मरणासन्न कर दिया गया।
विज्ञापन

होली के दिन किसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते दबंगों ने घर पर धावा बोल दिया था। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मंगलवार रात महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके देवर की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बुधवार सुबह महिला का शव गांव पहुंचा तो न सिर्फ परिवारीजनों में कोहराम मच गया, बल्कि सभी ने घटना को लेकर नाराजगी जताई। मामले में 23 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार हमलावरों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

तकिया मैदानपुर गांव निवासी महेश (45) का गांव के ही रहने वाले ननकऊ के बेटों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी को लेकर ननकऊ के बेटों ने कुछ बाहरी युवकों को गांव बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर्व की शाम ननकऊ, उसके बेटे और बाहरी युवकों ने लाठी-डंडों और सरिया से लैस होकर महेश के घर पर धावा बोल दिया।
हमलावरों ने महेश और उसकी भाभी गीता (60) को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों की भी जमकर पिटाई की। घर का सामान इधर-उधर फेंक दिया। जमकर तांडव मचाया। विरोध करने पर गांव के अन्य लोगों को भी धमकी दी।
घायल देवर-भाभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को लखनऊ को एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। देवर को भी जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
महिला का शव गांव पहुंचने पर लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी जताई। महिला की मौत की जानकारी पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि घायल महेश के भतीजे शिवा की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले मनोज, सचिन, पिंटू, ननकऊ, अनिल, निक्की, भगऊनू, हेमराज, शुभम, चार औरतें और शहर के आठ-दस लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
महिला की मौत के बाद खुली पुलिस की नींद
जिस तरह तकिया मैदानपुर गांव में एक परिवार के लोगों पर कहर बरपाकर महिला की हत्या की गई, उसने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए। पुलिस ने मामले में घटना वाले दिन ही एफआईआर दर्ज की, लेकिन किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। जिस दरोगा को मामले की विवेचना सौंपी गई, वह घटना को दबाने की कोशिश करता रहा।
यही वजह रही कि घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई भी आरोपी नहीं आया। महिला की मौत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा। इससे जाहिर है कि शहर पुलिस घटनाओं को किस तरह गंभीरता से ले रही है। महिला का शव पहुंचने पर परिवारीजनों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई।

हिरासत में लिए गए चार हत्या आरोपी, होगी सख्त कार्रवाइ : सीओ सदर
सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि तकिया मैदानपुर गांव में होली वाले दिन घटना हुई थी। मामले में घटना वाले दिन ही केस दर्ज करा दिया गया था। महिला की मौत के बाद दर्ज किए गए केस में हत्या की धारा बढ़ाई जाएंगी। चार हत्या आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed