फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

बड़ी मां की मौत का बदला के लेने के लिए किसान का किया था कत्ल

Tue, 03 Aug 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
murder
रायबरेली। डीह पुलिस ने मंगलवार को किसान की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस की मानें तो बड़ी मां की मौत का बदला लेने के लिए गांव के ही पुष्पेंद्र सिंह ने किसान को मौत के घाट उतारा था। पुष्पेंद्र ने गमछे से उसका गला कसा था। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंककर भाग गया था। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि 28 जुलाई को डीह थाना क्षेत्र के कंचनावां गांव निवासी किसान रामाधीन (70) की हत्या कर दी गई थी। वारदात के खुुलासे के लिए डीह थानेदार पवन प्रताप सिंह को लगाया गया था।
विज्ञापन

थानेदार ने टीम के साथ मिलकर घटना में शामिल गांव के ही पुष्पेंद्र सिंह उर्फ जीशू को इमली तिराहा से उस समय गिरफ्तार किया, वह कहीं भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पुष्पेंद्र ने कुबूला है कि मृतक रामाधीन के दामाद अंजनी के रुपये चोरी हो गए थे। रामाधीन ने मेरे चचेरे भाई रिंकू पर चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद मेरी बड़ी मां को चोरी का उलाहना दिया था।
बड़ी मां पहले से ही बीमार चल रही थी। बेटे पर चोरी का आरोप लगने पर तबियत और बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। बड़ी मां मुझे बहुत मानती थी। बड़ी मां की मौत से गमगीन हो गया।
मैंने चोरी का झूठा आरोप लगाने वाले रामाधीन से बदला लेने का मन बना लिया था। बीती 28 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से निकला। मुझे पता था कि रामाधीन रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने नलकूप पर सोने जाएगा।
जैसे ही वह नलकूप के पास पहुंचा, उसे पकड़कर गिरा दिया और गमछे से उसका गला कस दिया। इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया और भाग गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद कर लिया है।
बेटी ने रिंकू को कराया था नामजद
एएसपी ने बताया कि बेटी ने पिता की हत्या के मामले में आरोपी के चचेरे भाई रिंकू सिंह को नामजद कराया था। थानेदार और उनकी टीम ने घटना की पड़ताल शुरू की तो रिंकू के मामले में शामिल होने की बात सामने नहीं आई। जांच में चचेरे भाई पुष्पेंद्र की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पुलिस ने सख्ती की पूछताछ की तो उसने सारा राज खोल दिया। नामजद कराए गए रिंकू को मामले में क्लीन चिट दी जाएगी। पकड़ा गया आरोपी स्नातक कर रहा है।

कोई पछतावा नहीं, किसान मेरी मां की मौत का जिम्मेदार था
आरोपी पुष्पेेंद्र को हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना था कि किसान उसकी बड़ी मां की मौत का जिम्मेदार था। उसे तो मरना ही था। बड़ी मां बहुत मानती थी। बताया कि जिस समय उसकी बड़ी मां की मौत हुई, वह रातभर रोता रहा। इसी दौरान उसने किसान की हत्या करने की साजिश रची और वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed