फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rajguru considered socialism the path to the future

Raebareli News: समाजवाद को भविष्य का रास्ता मानते थे राजगुरु

Mon, 24 Aug 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 24 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rajguru considered socialism the path to the future
रायबरेली। राजनीति विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान की ओर से सरदार भगत सिंह के साथ फांसी का फंदा चूमने वाले अमर शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। रविवार को क्रांतिपुरी में हुए कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राम बहादुर वर्मा ने कहा कि राजगुरु वैचारिक रूप से समाजवादी थे। समाजवाद को भविष्य का रास्ता मानते थे।
विज्ञापन


डॉ. वर्मा ने कहा कि राजगुरु को समाजवाद के सिद्धांतों की गहन जानकारी नहीं थी। वे यह जानते थे कि पूंजीवादी समाज में श्रम करने वालों के पसीने की कमाई पूंजीपतियों के हाथों में चली जाती है। इसके विपरीत समाजवाद में न कोई अमीर होगा और न गरीब। कोई किसी का शोषण नहीं कर सकेगा। एक देश दूसरे देश को गुलाम बनाकर नहीं रख सकेंगे। इसीलिए वे समाजवादी विचारों के साथ थे और समाजवाद की स्थापना उनका अंतिम लक्ष्य था। हमें अमर शहीदों के साथ ही उनके सपनों को भी याद करना चाहिए।
विज्ञापन


संस्थान के महामंत्री डॉ. बृजकिशोर ने कहा कि लाला लाजपत राय की मौत के जिम्मेदार डिप्टी एसपी सांडर्स पर लाहौर के पुलिस केंद्रीय दफ्तर से निकलते समय पहली गोली राजगुरु ने चलाई थी। इसके बाद वह भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के साथ भाग गए थे। इस मौके पर रामदीन विश्वकर्मा, शरद चौधरी, रामनरेश वर्मा, डॉ. मनोज चौधरी, जितेंद्र पटेल, प्रभात चौधरी, राकेश कुमार, उत्कर्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed