फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Elderly man murdered to avenge father's death

Raebareli News: पिता की मौत का बदला लेने के लिए बुजुर्ग की हत्या

Mon, 24 Aug 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 24 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Elderly man murdered to avenge father's death
जगतपुर थाना क्षेत्र के पालकीहार मजरे चिचौली गांव में बुजुर्ग की हत्या के बाद घटनास्थल के पास ग्
रायबरेली। पालकीहार मजरे चिचौली गांव में रामलखन पासी (60) पुत्र चितई की शनिवार रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को गांव के ही 22 वर्षीय शिवम कुमार उर्फ पुष्पेंद्र कुमार पासी ने अंजाम दिया। जांच में पता चला है कि आरोपी को शक था कि रामलखन के झाड़फूंक के कारण उसके पिता की मौत हो गई थी। इसलिए आरोपी ने बदला लेने के लिए कुल्हाड़ी से हमला कर रामलखन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामलखन पासी की पत्नी की नौ साल पहले मौत हो गई थी। पत्नी के निधन के बाद से रामलखन गांव के बाहर नहर किनारे झोपड़ी बनाकर रहते थे। झोपड़ी के पास स्थित मंदिर में सेवादारी भी करते थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे रामलखन का शव झोपड़ी के बाहर मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


रामलखन की मौत की सूचना पर एसपी रवि कुमार, सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी, जगतपुर थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा के साथ फोरेंसिक के अलावा डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अफसरों ने घटना की तहकीकात की। पूछताछ में पता चला कि मृतक रामलखन नशेड़ी था। पुलिस ने नशेड़ियों की पहचान शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने गांव निवासी शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर से चिलम, गांजा के अलावा अन्य नशा सामग्री भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी के मुताबिक कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। बताया कि आरोपी रामलखन झाड़फूंक करता था। तीन साल पहले रामलखन के झाड़फूंक के चलते उसके पिता रामविलास की मौत हो गई। इसीलिए शनिवार रात वह झोपड़ी पहुंचा। झोपड़ी में सो रहे रामलखन को बाहर बुलाया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपी ने कुल्हाड़ी से एक के बाद एक रामलखन के सिर के पीछे दो वार किए। इससे रामलखन की मौत हो गई।

सीओ ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी नहर में फेंक दी, जिसे बरामद कर लिया गया है। मृतक रामलखन के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। जगतपुर थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे घटना की सूचना मिली थी। शाम तीन बजे तक आरोपी को पकड़ लिया गया।



हत्या से थम नहीं रहे अपनों के आंसू
रामलखन की हत्या से परिजन गमगीन हैं। रामलखन का बेटा राममिलन बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। पिता की हत्या की खबर पाकर राममिलन घर के लिए निकल पड़ा है। साथ ही फोन पर ही रोने लगा। बेटी सन्नो देवी की शादी हो चुकी है। पिता की हत्या की खबर पर मायके आई बेटी के दहाड़े मारकर रो पड़ी। बोली कि यह सब कैसे हो गया। शनिवार सुबह पिता से बात हुई थी। सबकुछ ठीकठाक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed