{"_id":"6102d6ea8ebc3e586e4b7682","slug":"murder-raibaraily-news-lko5890452137","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गला दबाकर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की गला दबाकर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात फसल की रखवाली करने खेत गए किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया।
गुरुवार सुबह झाड़ियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की तफ्तीश मृतक किसान के करीबियों के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस जल्द वारदात का खुलासा करने का दावा कर रही है।
कंचनावा निवासी रामअधीन (70) किसान था। गांव से एक किलोमीटर दूर महराजगंज ड्रेन के किनारे उसके खेत हैं, जहां वह रात में रहकर फसल की रखवाली करता था। बुधवार शाम रामअधीन खाना खाकर खेत गया, लेकिन सुबह घर नहीं आया।
परिवारीजन खेत पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। ग्रामीणों और परिवारीजनों ने खोजबीन की तो किसान का शव झाड़ियों में मिला। उसके गले में गमछा बंधा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर किसान का कत्ल किया गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित चौरसिया की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सलोन इंद्रपाल सिंह और थानेदार पवन प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। मृतक की बेटी कमलेश कुुमारी ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ पिता की हत्या करने की तहरीर दी है।
बेटी को जमीन की वसीयत तो नहीं बनी कत्ल की वजह
बेटी कमलेश कुमारी को वसीयत की गई जमीन तो किसान की कत्ल की वजह नहीं बनी। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। दरअसल, मृतक ने पैतृक छह बीघा जमीन अपनी पहली पत्नी के दो बेटों प्रेम व रामनरेश को बांट दी थी।
पट्टे में मिली तीन बीघा जमीन गांव में रह रही बेटी कमलेश कुमारी को दो महीने पहले वसीयत कर दी थी। बेटों के साथ न रहकर मृतक बेटी के साथ ही रहता था और रात में खेत की रखवाली के लिए चला जाता था।
दूसरा तीन दिन पहले मृतक ने भूसा बेचा था, जिसका 7000 रुपये घर में रखा था। दो दिन पूर्व गांव के एक युवक ने घर में घुसकर पैसे चोरी कर लिए थे। बेटी व पिता रामअधीन ने आरोपी को पकड़ लिया था और उसके घर में शिकायत लेकर गए थे। मामले में उसी दिन युवक की मां की मौत हो गई थी। पुलिस दोनों बिंदुओं पर पड़ताल कर घटना की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
परिवारीजनों में मचा कोहराम
मृतक किसान रामअधीन की पहली पत्नी महराना से दो पुत्र प्रेम व रामनरेश हैं। इसके बाद पत्नी की मौत हो गई। फिर रामअधीन ने रामदुलारी से दूसरी शादी की थी, जिससे एक बेटी कमलेश कुमारी हुई थी।
बेटी कमलेश की शादी जिलेदार का पुरवा निवासी अंजनी कुमार के साथ कर दी थी और बेटी अपने पति के साथ पिता रामअधीन के साथ गांव में ही रहती थी, जबकि दोनों बेटे अपने परिवार के साथ अलग रहते थे।
रामअधीन ने अपनी जमीन दोनों बेटों व बेटी को बांटकर दे दी थी। वह खुद बेटी कमलेश कुमारी व दामाद अंजनी कुमार के साथ गांव में मिले प्रधानमंत्री आवास में रहता था। रामअधीन की मौत से पत्नी रामदुलारी समेत अन्य परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
किसान के कत्ल के मामले में अब तक की जांच में कोई वजह सामने नहीं आई है, लेकिन कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
श्लोक कुमार, एसपी