फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, प्रेमी से मिलने गई थी

Tue, 27 Jul 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
murder
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात प्रेमी से मिलने गई एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। उसके गले पर चोटों के निशान पाए गए। वारदात की जानकारी पर सीओ महराजगंज रामकिशोर सिंह और कोतवाल राकेश सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। हालांकि पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बछरावां कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मजरे शेषपुर समोधा गांव निवासी खुशीराम की बेटी आंचल उर्फ लक्ष्मी (22) का विवाह चार पूर्व उन्नाव जनपद के हिलौली गांव निवासी अशोक कुमार के साथ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचल के एक पुत्र आदी (4) है। अनबन होने की वजह से आंचल अपने ससुराल में न रहकर ज्यादातर समय मायके में ही रहती थी। ग्रामीणों के मुताबिक आंचल का गांव के ही एक लड़के से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रात में वह अपने प्रेमी मनीष उर्फ बालजी से मिलने उसके घर गई थी। इसी दरमियान उसकी हत्या कर दी गई।
आंचल के परिवारीजनों को उसका शव मंगलवार सुबह घर के सामने खड़ंजे पर पड़ा मिला। शव मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। आननफानन इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पिता का आरोप है कि प्रेमी और उसके परिवारीजनों ने उसकी बेटी की हत्या की है। इसके बाद शव को उसके घर के सामने फेंक दिया गया। गले पर चोटों के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि रस्सी के फंदे से गला घोंटकर हत्या की गई।
बताते हैं कि प्रेमी बालजी पड़ोस के गांव रैन का रहने वाला है। कई वर्षों से वह रामपुर गांव में ही राजामऊ रोड पर घर बनवाकर अकेले ही रह रहा है। वह अविवाहित है। सीओ ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्रेमी मनीष, उसके भाई छोटे और मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेमी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
क्षेत्र में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ
बछरावां क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। शनिवार रात एक श्रमिक की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सोमवार रात प्रेमी से मिलने गई विवाहिता का कत्ल कर दिया गया।
घटना के बाद से स्थानीय पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मर्डर के अलावा चोरी, मारपीट की घटनाओं में इजाफा हुआ है। पुलिस की सुस्ती से अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

विवाहिता अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इससे खफा होकर विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। प्रेमी उसके परिवारीजनों ने मृतका के घरवालों को फोन करके मामले की जानकारी दी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे। विवाहिता की हत्या नहीं की गई। उसने स्वयं खुदकुशी की है। मामले में प्रेमी समेत अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कार्रवाई कराई जा रही है। श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed