फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder of woman chief's brother in law

Raebareli News: महिला प्रधान के देवर की हत्या

Fri, 20 Jun 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 20 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
murder of woman chief's brother in law
युवक की हत्या के बाद गमगीन परिवारीजन।
रायबरेली। मुर्गी चोरी का विरोध करने पर बुधवार देर शाम महिला ग्राम प्रधान के देवर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने धारदार हथियार से एक के बाद एक शरीर पर चार वार किए। हाथ, पैर, सिर में गंभीर चोटें आईं। भतीजे की तहरीर पर बृहस्पतिवार को मिल एरिया थाने में चार आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के कोड़रस बुजुर्ग गांव की प्रधान रामावती के देवर रजत यादव उर्फ पुराने यादव (32) पुत्र स्व. सुखनंदन का गांव में ही पोल्ट्री फार्म है। बुधवार शाम पांच बजे रजत पोल्ट्री फार्म की देखरेख करने पहुंचे थे। इसी दौरान पूरे गड़रियन गांव के चार लोग पहुंचे और पोल्ट्री फार्म से मुर्गी चुरा ली। मुर्गी ले जाते समय रजत की नजर चार लोगों पर पड़ गई।
विज्ञापन


रजत ने मुर्गी चोरी का विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई बार कर दिए। इससे रजत गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल पर आसपास के खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों ने घटना की सूचना घर वालों को दी। घर वालों ने रजत को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया। वहां देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल एरिया थाना प्रभारी राजीव सिंह के मुताबिक घटना में शामिल आरोपी कूड़ा कचरा बिनने का कार्य करते हैं। भतीजे नीरज की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। बाद में आरोपियों की पहचान मनीष, अनमोल, किशनी, अमित उर्फ हीरा के रूप में हुई है। चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश
भतीजे नीरज ने बताया कि रोज की तरह चाचा रजत शाम को पोल्ट्री फार्म की देखरेख करने गए थे। गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंचा तो चाचा गंभीर रूप से जख्मी पड़े थे। बचाव-बचाव कह रहे थे। चाचा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। महिला ग्राम प्रधान के देवर की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। ग्राम प्रधान ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed