फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Munnabhai was caught in the name of making driving license

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर पकड़ा गया मुन्नाभाई

Sat, 04 Jan 2020 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Munnabhai was caught in the name of making driving license
रायबरेली। उप संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) में शुक्रवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मुन्नाभाई दबोचा गया। भदोखर क्षेत्र के मीरगंज के सरोज नाम के युवक ने परमानेंट लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को उसके लाइसेंस को पास करने के लिए टेस्ट के लिए बुलाया गया था। बताते हैं कि सरोज के स्थान पर राहुल नाम के युवक ने टेस्ट देने का प्रयास किया। अभिलेखों को चेक करने के दौरान मामला पकड़ में आ गया।
विज्ञापन

एआरटीओ संदीप जायसवाल ने उसे पकड़ लिया। सरोज के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया। पकड़े गए राहुल को भी नसीहत देकर छोड़ दिया गया।
एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) संदीप जायसवाल ने बताया कि सरोज के लाइसेंस के लिए राहुल नाम का युवक टेस्ट देने आया था। मामला पकड़ में आने के बाद सरोज के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। हालांकि युवक को भी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed