फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Much under one roof: Gangawar

एक ही छत के नीचे बहुत कुछ : गंगवार

Sat, 14 May 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 14 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
 Much under one roof: Gangawar
रायबरेली में मेले का उद्घाटन कर स्टाल का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
‘अमर उजाला’ शॉपिंग फेस्टिवल का शानदार आगाज शनिवार शाम फिरोज गांधी महाविद्यालय के खेल मैदान में हुआ। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलन के साथ 22 मई तक चलने वाले फेस्टिवल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने एक-एक स्टॉलों पर पहुंचकर आइटमों को देखा। कहीं लजीज व्यंजन तो कहीं महिलाओं व बच्चों से संबंधित आइटम मिले। कॉटन से लेकर खादी के फैंसी टी-शर्ट व अन्य रोजमर्रा के आइटम भी एक छत के नीचे मिले।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित यह फेस्टिवल वास्तव में जिले के लिए अलग प्रोग्राम है। एक ही छत के नीचे बहुत कुछ है। लोगों को इससे जरूर लाभ मिलेगा, क्योंकि रोजमर्रा की जरूरतों के सामान भी इस फेस्टिवल में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम सूर्यपाल गंगवार के पहुंचने पर ‘अमर उजाला’ परिवार की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। दीप प्रज्ज्वलन व फीता काटने के बाद फेस्टिवल में देश भर से आई विभिन्न स्टॉलों पर पहुंचकर उनका अवलोकन किया। कार्यक्रम से डीएम बहुत प्रभावित हुए।

उन्होंने कहा कि जिले का यह सबसे अलग किस्म का फेस्टिवल है। जहां बहुत कुछ जिले के लोगों के लिए है। यह फेस्टिवल 22 मई तक चलेगा। शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक इस मेले में कोई भी बेरोकटोक पहुंचकर शॉपिंग कर सकता है। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी, एसएस पांडेय, रघुनाथ प्रसाद द्विवेदी, महेंद्र अग्रवाल, सूरज शुक्ला, निरंकार शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

एफजी कॉलेज के मैदान में शुरू हुए अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में पहले ही दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। कोई पूरे परिवार के साथ पहुंचा तो कोई अपने साथियों के साथ शॉपिंग करने के लिए पहुंचा। मम्मी-पापा के साथ पहुंचे बच्चों ने मौजूद मस्ती की।

लोगों में मेले को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई इस मेले में पहुंचने के लिए बेताब है। क्योंकि एक छत के नीचे सबकुछ उपलब्ध है। बच्चों के लिए झूले तक व्यवस्था है।  ‘अमर उजाला’ के मेले में सोफा कम बेड और चपाती मेकर लोगों की पहली पसंद हैं।

कम रेट में टी-शर्ट व शर्ट पर तो भीड़ ही भीड़ है। अर्टिफिशियल ज्वैलरी, जूतियां, चप्पलें, इलेक्ट्रॉनिक आइटम समेत न जाने कितने प्रोडक्ट्स आपकी राह देख रहे हैं। फेलपूरी से लेकर रसगुल्ले सहित अन्य लजीज व्यंजन भी फेस्टिवल में आने वाले लोगों के लिए उपलब्ध हैं। कुर्ती, कास्मेटिक सहित अन्य सामान सस्ते रेट पर महिलाओं को लुभा रहे हैं।

‘अमर उजाला’ की ओर से फिरोज गांधी महाविद्यालय में शुरू हैंडीक्राफ्ट फेयर में बच्चों की प्रतियोगिताएं 18 मई से होंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मोबाइल नंबर पर 9792313394 संपर्क कर सकते हैं। 18 मई को पेंटिंग प्रतियोगिता, 19 मई को गायन प्रतियोगिता, 20  मई को नृत्य प्रतियोगिता होगी।


इसके अलावा 21 मई को दो वर्ष की उम्र तक के बच्चों का बेबी शो होगा। प्रतियोगिताए शाम छह बजे से होंगी। 22 मई को समापन के मौके पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed