फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MP raised the issue of stoppage of Rajdhani Express in Lok Sabha

Raebareli News: सांसद ने लोकसभा में उठाया राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का मुद्दा

Fri, 03 Apr 2026 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 03 Apr 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
MP raised the issue of stoppage of Rajdhani Express in Lok Sabha
रायबरेली। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी रायबरेली और अमेठी की रेल यातायात व्यवस्था का मुद्दा उठाया है। लोकसभा में अमेठी सांसद ने डिब्रूगढ़-नई दिल्ली अप एवं डाउन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के रायबरेली और अमेठी में ठहराव की मांग की है।
विज्ञापन

नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20504, 20503, 20506, 20505) रायबरेली होकर गुजरती हैं। यह ट्रेन लखनऊ, वाराणसी, बलिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर जाती है लेकिन रायबरेली और अमेठी इसका ठहराव नहीं है। इससे दोनों जनपदों के यात्रियों को इस महत्वपूर्ण रेल सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सदन में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि सामान्य रूप से इस ट्रेन का ठहराव करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर बताया जाता है। हालांकि इसके मार्ग में ऐसे कई स्टेशन हैं जहां यह 30 से 90 किलोमीटर के अंतराल पर भी रुकती है। अमेठी और रायबरेली शैक्षिक और औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। इसके बाद भी यह ट्रेन इन दोनों जिलों में नहीं रुकती है।
विज्ञापन

लखनऊ मंडल में रायबरेली और अमेठी दोनों ही महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन हैं। यहां एनटीपीसी, रेल कोच फैक्ट्री तथा राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट जैसे प्रमुख संस्थान स्थित हैं। इन संस्थानों के कारण देशभर से कर्मचारी, छात्र और यात्रियों का निरंतर आवागमन बना रहता है। यह ट्रेन रायबरेली-अमेठी क्षेत्र को पूर्वोत्तर भारत से जोड़ने वाली एकमात्र सीधी सेवा है। यदि ट्रेन का ठहराव इन स्टेशनों पर किया जाए तो लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed