फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mother's shock after seeing son's blood, death

बेटे का खून देख मां को लगा सदमा, मौत

Tue, 06 Oct 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mother's shock after seeing son's blood, death
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर भाइयों के बीच हुई मारपीट में लाठी से हमले के बाद लहूलुहान हुए बेटे को देखकर मां को सदमा लगा। घर वालों ने मां को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चंदिकाबक्सखेड़ा मजरे अतरहर गांव की रहने वाली मैका (75) के पांच बेटे बासुदेव, राम आसरे, संतोष, रामेश्वर व बोधन हैं। इनमें रामेश्वर खाने पीने का आदी है। संतोष मूक बधिर है। शनिवार रात रामेश्वर नशे में परिवारजनों को गाली दे रहा था।
विज्ञापन

इससे नाराज होकर मूक बधिर संतोष ने अपने भाई रामेश्वर के सिर में डंडा मार दिया। इससे उसके सिर से खून बहने लगा। पास बैठी माँ मैका ने बेटे के सिर से खून बहता देखा तो वह बेहोश हो गई। परिवारजन आनन-फानन उसको सीएचसी खीरों ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मां का अंतिम संस्कार बक्सर घाट पर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed