फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Morning spent waiting for two night trains

Raebareli News: रात की दो ट्रेनों के इंतजार में हुई सुबह

Thu, 18 Dec 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 18 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Morning spent waiting for two night trains
शहर के रेलवे स्टेशन पर धूप में बैठे यात्री।
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी हर रोज बढ़ती जा रही है। रात की दो ट्रेनों के इंतजार में सुबह हो गई। पूरी रात यात्रियों ने इंतजार किया। नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 11 घंटे और बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। ये दोनों ट्रेनें मंगलवार रात आनी थी, लेकिन लेटलतीफी की वजह से बुधवार सुबह आईं। कोहरा और सर्द हवाओं के कारण यात्री ठिठुरते नजर आए। दोपहर में ज्यादातर यात्री धूप में बैठे दिखे।
विज्ञापन


बुधवार को टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस और देहरादून-बनारस जनता मेल निरस्त होने के कारण नहीं आई। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर चार घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा दो घंटे, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचााहर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर व कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर एक घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन


सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस व प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस, मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। रायबरेली-रघुराज सिंह पैसेंजर, रघुराज सिंह-रायबरेली पैसेंजर, ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर आधे घंटे देर से चली। मंगलवार रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर दो घंटे, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed