फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Monitoring of CCTV will evaluate from 16 in four centers

सीसीटीवी की निगरानी में चार केंद्रों में 16 से होगा मूल्यांकन

Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of CCTV will evaluate from 16 in four centers
चार केंद्रों में 16 से होगा मूल्यांकन
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी : बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के आने का इंतजार, तैयारियां हुई तेज
- संकलन केंद्र से गैर जिलों को भेजी जाएंगी कॉपियां
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के खत्म होने के बाद अब मूल्यांकन कार्य पर जोर दिया जा रहा है। जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां 16 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इस जिले की बोर्ड परीक्षा की कॉपियां गुरुवार या शुक्रवार को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर किसी दूसरे मंडल के आवंटित जिले में भेज दी जाएंगी, जबकि दूसरे मंडल के अलग-अलग जिलों की कॉपियां शनिवार और रविवार को यहां आ जाएंगी।
सभी मूल्यांकन केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है, ताकि बोर्ड परीक्षा की तरह ऑनलाइन मॉनीटरिंग भी होती रहे। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 16 से 26 मार्च तक होगा, जिसके लिए तैयारियां जोरशोर से पूरी कराई जा रही है। शहर में राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, जबकि राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियां जांची जाएंगी।
विज्ञापन

रविवार से पहले चारों मूल्यांकन केंद्रों में कॉपियां आ जाएंगी, जिनकी सुरक्षा की व्यवस्था कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों से लैस कक्षों में ही मूल्यांकन कार्य होगा, ताकि निगरानी में सुविधा हो सके। इस जिले की चार लाख से अधिक कॉपियां जीआईसी में बने संकलन केंद्र में सुरक्षित रखी हैं, जिन्हें हर हाल में एक-दो दिन में भेज देंगे। छुट्टी के बावजूद डीआईओएस ने संकलन केंद्र की सुरक्षा के साथ ही मूल्यांकन की तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मूल्यांकन के लिए महज 10 दिन ही मिलेंगे। 16 मार्च से शुरू होने वाला मूल्यांकन 26 मार्च तक पूरा करना होगा। जिले के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर लगभग साढ़े तीन लाख कॉपियां मिलने की उम्मीद है। इतनी अधिक कॉपियों को जांचने में महज 10 दिन बड़ी चुनौती है। चारों मूल्यांकन केंद्रों में मुख्य द्वार पर आवागमन रजिस्टर रखा जाएगा, जिसमें प्रविष्टि के बाद ही प्रवेश मिलेगा। मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी पर लगे सारे स्टाफ को आवागमन रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने होंगे। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। बाहरी व्यक्तियों को अनुमति के बाद ही प्रवेश मिलेगा।

बोर्ड परीक्षा की कॉपियों को जांचने का काम 16 मार्च से प्रस्तावित है। चारों मूल्यांकन केंद्रों में पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। दो-तीन दिन में कॉपियां आ जाएंगी, जिनकी सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाएगा। कड़ी निगरानी के बीच पारदर्शी तरीके से मूल्यांकन कराया जाएगा। कहीं कोई चूक नहीं होने पाएगी। पहले दिन से ही मूल्यांकन कार्य गति पकड़ ले, इसलिए परीक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दिया जाएगा।-डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed