फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Modi made women and girls lined up: Priyanka

मोदीजी ने महिलाओं और बेटियों को लाइन में खड़ा कर दिया : प्रियंका

Fri, 17 Feb 2017 11:21 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 17 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Modi made women and girls lined up: Priyanka
रायबरेली में लोगों का अभिवादन करती प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी एवं जिले की प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम अपनी स्पीच में महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने ताली बजाकर नोटबंदी का फैसला ले लिया।
विज्ञापन


महिलाओं और बेटियों को लाइन में खड़ा करके उनके साथ अत्याचार किया। प्रियंका ने राहुल और अखिलेश के गठबंधन को मजबूत करने की अपील की। भाई राहुल गांधी के साथ पहले राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पहुंची प्रियंका यहां कुछ नहीं बोलीं।
विज्ञापन


केवल लोगों से मिलीं और सबका अभिवादन किया। यहां से बछरावां विधानसभा क्षेत्र के बबुरिहा मैदान में आयोजित जनसभा में प्रियंका वाड्रा ने पीएम को निशाने पर लिया। जनता व राहुल के कहने पर प्रियंका करीब पांच मिनट बोलीं। कहा कि यहां पर खोखले वादे करने वालों की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई साल से विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। बनारस की जनता से झूठे वादे किए गए। जब राजीव गांधी पीएम थे तो अमेठी का खूब विकास हुआ। उन्होंने कहा कि विकास क्या चीज होती है  ये (पीएम) अमेठी जाकर पूछें।

प्रियंका ने कहा कि उनका बेटा बीमार था। वह दवा लाने कमरे में गई थी। वहां पर टीवी चल रहा था। टीवी पर एक व्यक्ति लगातार यूपी की निंदा कर रहा था। महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार, महिलाओं का शोषण, हत्या, लूट, डकैती पर बोल रहा था।


उस व्यक्ति का नाम आप समझ गए होंगे। फिर भी मैं आपको उनका नाम बता देती हूं। वह हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। यूपी की निंदा करने वाले की यहां जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल और अखिलेश का गठबंधन प्रदेश में 300 सीटें लाएगा और यूपी को अच्छा बनाएंगे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि के.एल. शर्मा, रामशंकर चौधरी, सदगुर लोधी, गिरिजेश श्रीवास्तव, अजीत सिंह, मनोज यादव मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed