{"_id":"6aa2f06cb589b0a56500d87e","slug":"modern-equipment-will-replace-machines-that-are-over-20-million-years-old-raebareli-news-c-91-1-brp1007-164595-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दो करोड़ से पुरानी मशीनों की जगह आएंगे आधुनिक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दो करोड़ से पुरानी मशीनों की जगह आएंगे आधुनिक उपकरण
Thu, 10 Sep 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर।
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए शासन से दो करोड़ रुपये का बजट मिला है। इस धनराशि से विभिन्न विभागों के जरूरी चिकित्सा उपकरण खरीदे जाएंगे। लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे उपकरणों के स्थान पर आधुनिक मशीनें उपलब्ध होने से जांच और उपचार की गुणवत्ता बेहतर होने तथा मरीजों को अधिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
बजट से एनेस्थीसिया विभाग के लिए मरीजों को बेहोश करने वाली मशीन समेत जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे। आर्थोपेडिक विभाग में सी-आर्म मशीन खरीदी जाएगी। यह मशीन काफी पुरानी हो चुकी है, ऐसे में ऑपरेशन के दौरान सटीकता की समस्या बनी रहती है। डेंटल विभाग में आधुनिक डेंटल चेयर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा बाल रोग, सर्जरी और टीबी-चेस्ट विभाग के लिए भी आवश्यक उपकरण खरीदे जाएंगे। गायनी विभाग में भी प्रसव के लिए कई आवश्यक उपकरण खरीदे जाएंगे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से बजट के तहत उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया पूरी करने के लिए जेम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही मशीनों की खरीद की जाएगी।
आधुनिक मशीनों की होगी खरीद
शासन से मुहैया कराए गए बजट से पुरानी मशीनों के स्थान पर आधुनिक मशीनों व अन्य उपकरणों की खरीद की जाएगी। जेम पोर्टल के माध्यम से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
- डॉ. मुकेश यादव, प्राचार्य