{"_id":"43b0b205cdb2156ed6c2590c3da64453","slug":"modern-coach-factory-reached-the-semi-finals-hockey-wizard-panther-and-shivgarh-teams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में पहुंची मॉडर्न कोच फैक्ट्री, हॉकी विजार्ड, पैंथर व शिवगढ़ की टीमें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में पहुंची मॉडर्न कोच फैक्ट्री, हॉकी विजार्ड, पैंथर व शिवगढ़ की टीमें
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही हॉकी लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन आठ टीमों के बीच चार मैच हुए। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सभी टीमों के खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के बाद मॉडर्न कोच फैक्ट्री, हॉकी विजार्ड, पैंथर और शिवगढ़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। इन टीमों के बीच मंगलवार को पहले सेमीफाइनल और फिर फाइनल मैच खेला जाएगा।
जिला खेल अधिकारी नसरीन बानो ने सोमवार को मैच का उद्घाटन किया। पहला मैच हॉकी विजार्ड और शिवगढ़ के बीच हुआ। इसमें दोनों टीमों ने पांच-पांच गोल दागे।
वहीं दूसरे मैच में मॉडर्न कोच फैक्ट्री ने पांच गोल दागे, जबकि लॉयन टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इस तरह से मॉडर्न कोच फैक्ट्री टीम की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो गई।
विज्ञापन
तीसरा मैच शिवगढ़ बनाम टाइगर के बीच खेला गया। इसमें शिवगढ़ 6-2 से विजयी रही। चौथे मैच में पैंथर ने रॉयल को 9-2 से हराया और सेमीफाइनल में पहुंच गई।
सुरेंद्र गौड़, रमेश कुमार, संतोष कुमार, अबुयुसुफ, मो. तारिक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निर्णायकों ने बताया कि विजेता टीमों के बीच मंगलवार को दो सेमीफाइनल मैच होंगे। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम फाइनल खेलेंगी।