फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MLC candidate expelled from the party: SP district president

एमएलसी प्रत्याशी को पार्टी से निकाला : सपा जिलाध्यक्ष

Wed, 02 Mar 2016 11:49 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
सपा से एमएलसी प्रत्याशी मुकेश सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी से साठगांठ होने के कारण पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया गया। यह जानकारी सपा के जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुकेश सिंह को संस्तुति देकर सपा से एमएलसी का प्रत्याशी बनवाया था। अब सपा का  प्रत्याशी मुकेश से कुछ भी लेना देना नहीं है। इस मौके पर आरपी यादव, वीरेंद्र, पारुल वाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इससे पूर्व मंगलवार देर रात सपा जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महासचिव मो. इलियास व विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज कुमार पांडेय के संयुक्त हस्ताक्षर से बयान जारी करके मुकेश सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने की घोषणा की गई थी।

उनके ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने व कांग्रेस प्रत्याशी से साठ-गांठ करने का आरोप है। मुकेश के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सपा की रायबरेली इकाई को उन्हें पार्टी से निष्कासित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के ऐन वक्त निकाले गए प्रत्याशी मुकेश सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता में स्वयं को सपा का प्रत्याशी बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी से नहीं निकाला है। जिले के कुछ नेताओं द्वारा ऐसा किया गया है। मैं पहले पार्टी में था और अब भी पार्टी में ही हूं और चुनाव लड़ रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed