फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MLAs sitting on dharna then broken officers sleep

धरने पर बैठे विधायक तो टूटी अफसरों की नींद, 22 से बनेंगे पुल

Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
MLAs sitting on dharna then broken officers sleep
डलमऊ (रायबरेली)। गंग नहर पर टूटे पुलों की मरम्मत कराने की मांग को लेकर बुधवार को ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय समर्थकों संग दीनगंज के पास धरना पर बैठ गए।
विज्ञापन

विधायक के धरने पर बैठने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर 22 दिसंबर से जर्जर पुलों की मरम्मत का काम शुरू कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना खत्म हो सका। अब 15 हजार से अधिक ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन

विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि डलमऊ व दीनशाह गौरा ब्लॉक के उधमपुर, दीनगंज में गंगनहर पर बने पुल लंबे समय से जर्जर हैं। शिकायत करने के बाद भी पुलों को दुरुस्त नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण को विधानसभा में नियम 51 के तहत भी उठाया, लेकिन विभागीय अधिकारियों व प्रशासन की लापरवाही के कारण दोनों पुल ध्वस्त हो गए हैं। एक दर्जन गांवों के 15 हजार से अधिक लोगों को आने-जाने में समस्या होती है।
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि विभागीय अफसर कभी एनटीपीसी तो कभी अन्य अधिकारियों से बात करने की बात कहकर टरका रहे हैं। मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
धरने में करौली प्रधान देवराज यादव, बरारा बुजुर्ग प्रधान शिवराम यादव, प्रधान भरसना अंशु, प्रधान रचना, राहुल, प्रधान राधा बालमपुर विनय मिश्रा, नीरज यादव, अनुराग यादव, जिला पंचायत के सदस्य राजेंद्र यादव सहित सैकड़ों लोगों प्रदर्शन किया।

उधर, अधिकारियों ने धरना स्थल पर विधायक को लिखित पत्र उपलब्ध कराकर 22 दिसंबर से दोनों पुलों के मरम्मत का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद धरना समाप्त करने के साथ ही समय से मांग पूरी न होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed