फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mission Shakti campaign, Rae Bareli second in the state in terms of action

मिशन शक्ति अभियान, कार्रवाई के मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रायबरेली

Fri, 23 Oct 2020 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti campaign, Rae Bareli second in the state in terms of action
रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान में कार्रवाई के मामले में प्रदेश में रायबरेली जिला दूसरे पायदान पर है। एंटी रोमियो दल शोहदों को सबक सिखाने के साथ ही महिलाओं को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव न सिर्फ क्षेत्रों का भ्रमण करके मिशन शक्ति अभियान को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं, बल्कि एंटी रोमियो दल के कार्यों की मॉनीटरिंग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी का कहना है कि लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई कराई जा रही है। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 17 अक्तूूबर से मिशन शक्ति अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत किए जाने के उद्देश्य से जिले में 44 एंटी रोमियो दल सक्रिय किए गए हैं। 621 स्थानों पर 2299 व्यक्तियों को चेक किया गया है।
करीब एक हजार लोगों से शपथ पत्र भराए गए, जबकि दो हजार लोगों के खिलाफ धारा 151, 107-16 समेत अन्य धारा में कार्रवाई की गई। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रायबरेली पुलिस की कार्रवाई बेहतर रही, जिससे जिले को दूसरा स्थान मिला।

उनका कहना है कि यदि किसी महिला और बालिका से कोई छींटाकशी करता है तो 1090 पर सूचना दी जाए। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा और छींटाकशी करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed