फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   minor

नहर में हुई कटान से 100 बीघा फसल डूबी, घरों में घुसा पानी

Thu, 02 Sep 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
minor
बेला पोषक गंग नहर में हुई कटान। - फोटो : RAIBARAILY
डलमऊ (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र में गुरुवार शाम को बेला पोषक गंग नहर की पटरी अचानक कट गई। इससे नहर का पानी खेतों में भर गया और लगभग 100 बीघा फसल डूब गई। आबादी वाले इलाके में पानी पहुंचने से कई घर जलमग्न हो गए हैं। लोग घरों की छत पर रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के पूरे सिकरवारन मजरे रायपुर टप्पा हवेली गांव के पास बेला पोषक गंग नहर में क्षमता से ज्यादा पानी छोड़े जाने से यह समस्या आई। नहर की पटरी कट गई, जिससे पानी खेतों और फिर आबादी की तरफ बढ़ने लगा।
विज्ञापन

शिवभजन, सुशील यादव के साथ ही कई अन्य ग्रामीणों के घर और बाबा की कुटी में जलभराव हो गया है। लगभग सौ बीघा धान, ज्वार और उड़द की फसल भी पानी में डूब गई। रामधनी, भजन, दुलारे, राम कुमार, जागेलाल समेत कई किसानों के खेत जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर डलमऊ पुलिस गांव पहुंची। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात करके नहर का पानी बंद कराया गया, लेकिन तब तक पानी खेतों और घरों में पहुंच चुका था। इससे घबराए लोग घरों की छतों पर पहुंच गए।

करीब चार घंटे तक पानी का बहाव होता रहा, जिससे रायबरेली-डलमऊ मार्ग से होते हुए पानी दूसरी तरफ भी पहुंच गया। यही वजह रही कि खेत और घर जलमग्न हो गए। नहर का पानी तो बंद कर दिया गया, लेकिन नहर में हुई कटान को बंद करने के लिए कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा।
तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी का कहना है कि नहर पटरी कटने की जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पटरी की कटान बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed