{"_id":"610581a28ebc3eba7d71ae7b","slug":"minor-raibaraily-news-lko589334744","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलोई में अकबरपुरफर्सी माइनर कटी, 70 बीघा धान की फसल में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलोई में अकबरपुरफर्सी माइनर कटी, 70 बीघा धान की फसल में भरा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र में सिंचाई विभाग के अफसरों की उदासीनता के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कहीं पर किसान सिंचाई के संकट से जूझ रहे हैं, तो कहीं पर नहर की पटरी कटने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। अकबरपुर फर्सी माइनर दो दिन से कटी है। खेतों में पानी भर रहा है। शिकायत के बावजूद विभागीय कर्मचारी और अधिकारी नहीं पहुंचा है।
शारदा सहायक खंड 28 से अकबरपुर फर्सी माइनर निकली है। माइनर की पटरियां जर्जर है। इस वजह से अकबरपुर फर्सी गांव के पास पटरी कट गई। इससे पानी खेतों में भर रहा है। अब तक 70 बीघा धान की फसल में पानी भर गया है।
किसान अंबिका शरण सिंह, छोटई, रामदेव ने बताया नहर कोठी तिलोई में माइनर कटने की शिकायत की गई, लेकिन कोई देखने तक नहीं पहुंचा। किसानों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो पानी और खेतों में भर जाएगा। इससे फसल खराब होने का खतरा बना है। अवर अभियंता नवनीत वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर कटी माइनर को बंधवाया जाएगा।
विज्ञापन
गेट उठाने का हत्था काट ले गए चोर, नहीं पहुंच रहा पानी
तिलोई। शारदा सहायक खंड 28 से नसरतपुर माइनर निकली है। इस माइनर में पानी छोडने और बंद करने के लिए गेट लगा है। गेट उठाने वाले हत्थे को चोर काट ले गए हैं। इस वजह से गेट ऊपर नहीं उठा रहा है। इस कारण माइनर में पानी नहीं जा रहा है।
किसानों को सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ रहा है। किसान राम भवन सिंह, विजय कुमार, कपिल कुमार, खालीद ने यह समस्या काफी दिनों से है। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन अब तक गेट उठाने के लिए कोई इंतजाम नहीं हुए है।
नसरतपुर माइनर से भेलाई, हसवा, मोहनगंज, पूरे ननकू, नसरतपुर आदि गांव के किसान सिंचाई करते हैं। जेई नवनीत वर्मा ने बताया कि जल्द ही गेट उठाने के लिए हत्थे का इंतजाम किया जाएगा।