{"_id":"60fd8bf58ebc3e585832f6b7","slug":"meena-manch-raibaraily-news-lko588445850","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी फ्रेम तो किसी ने बनाए आकर्षक पोस्टर, टीकाकरण के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी फ्रेम तो किसी ने बनाए आकर्षक पोस्टर, टीकाकरण के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना संक्रमण के दौरान मीना मंच से जुड़ी शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने घरों पर रहकर अभिभावकों को जागरूक करने का काम किया। आकर्षक पोस्टर, चार्ट और स्लोगन बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों तक भेजा।
कोरोना से बचाव के उपाय बताए। जब से टीकाकरण शुरू हुआ है, मीना मंच लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके लिए पोस्टर, मॉडल समेत अन्य प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को आकर्षित किया जा सके।
मीना मंच की इस जागरूकता मुहिम का संयोजन करने वाले एसएस पांडेय ने बताया कि रविवार को वंदना श्रीवास्तव, अर्चना वर्मा, कमलेश यादव, सपना बाजपेयी, दीपा वर्मा, मीना सिंह ने आकर्षक पोस्टर बनाए।
विज्ञापन
इस मुहिम मेें राही की सीमा मिश्रा ने बेहतरीन सेल्फी फ्रेम बनाया है, जिस पर कई स्लोगन लिखकर लोगों को संदेश देने का काम किया। पोस्टर के साथ ही सेल्फी फ्रेम भी लोगों ने खूब पसंद किया।
डीह की तपस्या पुरवार ने मीना टोली के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करने की पहल की है। श्री पांडेय ने बताया कि जागरूकता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार की मुहिम को सफल बनाना, आम जनमानस को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना एवं संचारी रोगों से बचने के लिए स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक करना है।