फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   medicine

सलोन सीएचसी में लाखों की दवाएं जलाई, वीडियो वायरल

Wed, 15 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
medicine
सलोन। लालगंज सीएचसी में लाखों रुपयों की दवा जलाने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब सलोन सीएचसी के पीछे कूड़े के ढेर में लाखों की दवाएं जला दी गईं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीएमओ का दावा है कि जो दवाएं सीएचसी के पीछे जलाई गईं हैं, वह अस्पताल की नहीं हैं।
किसी मेडिकल स्टोर की एक्सपायर्ड दवाएं हैं। एसीएमओ के दावे को अगर सही भी मान लिया जाए तो सीएचसी परिसर में बाहरी दवाओं का जला दिया गया, लेकिन किसी को खबर तक नहीं हुई।
विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि सीएचसी सलोन के पीछे कूड़े के ढेर में दवाएं जल रही हैं। तमाम ऐसी दवाएं भी दिख रही हैं जो एक्सपायर्ड नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में ही रह रहे एसीएमओ सलोन डॉ. पीके बैसवार ने मौके पर पहुंचकर कूड़े में जल रही दवाओं को बाहर निकलवाया।
एसीएमओ का दावा है कि एक-एक कर दवाओं की जांच कराई गई, लेकिन कूड़े में जल रही एक भी दवा सलोन अस्पताल की नहीं है। ज्यादातर दवाएं मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली व 2020 में एक्सपायर्ड हो चुकी दवाए हैं।
डीएम को दी रिपोर्ट, संबंधितों पर कराएंगे केस
एसीएमओ डॉ. पीके बैसवार का कहना है कि सलोन सीएचसी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। परिसर में जलती मिलीं दवाएं अस्पताल की नहीं हैं। लोगों ने गलत वीडियो बनाकर वायरल किया है। जांच करके रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जल्द ही संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
लालगंज प्रकरण में कइयों पर की जा चुकी है कार्रवाई
कुछ माह पहले लालगंज सीएचसी में लाखों रुपये की दवाएं जला दी गईं थीं। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर दवाओं को अपने कब्जे में लेकर जांच की थी। जांच में सीएचसी के कई लोग दोषी पाए गए थे। फार्मासिस्ट सहित अन्य लोगों को अस्पताल से हटा दिया गया था।
हालांकि विभाग की ओर से मामले में दोषी पाए गए लोगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मामला वर्तमान समय में रफा-दफा हो गया है। ऐसा ही मामला सलोन सीएचसी का प्रकाश में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इस सीएचसी में एक एसीएमओ भी रहते हैं।

वीडियो गलत लग रहा है। लालगंज की घटना के बाद किसी की भी हिम्मत नहीं है कि अस्पताल में दवाएं जला दे। बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। जलाई गईं दवाएं सीएचसी सलोन की नहीं हैं। लोग गलत तरीके से वीडियो वायरल कर रहे हैं। जांच कराई जा रही है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed