{"_id":"623b65c85a794a123633266a","slug":"medical-store-raibaraily-news-lko6228221107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा की तीन दुकानों में मिलीं खामियां, 13 संचालक दुकानें बंद करके भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा की तीन दुकानों में मिलीं खामियां, 13 संचालक दुकानें बंद करके भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को डीह और नसीराबाद क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों में छापा मारा। इससे मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया।
टीम के पहुंचते ही 13 दुकानों के संचालक दुकानें बंद कर भाग गए। मामले में संचालकों को नोटिस देकर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के निलंबन की चेतावनी दी। तीन मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया, जिसमें खामियां मिलने पर संबंधितों को कमियों को दूर कराने के लिए चेतावनी दी।
ड्रग इंस्पेक्टर ने अनिल मेडिकल स्टोर बुधई पुरवा डीह, यादव मेडिकल स्टोर डीह और साजिद मेडिकल स्टोर नसीराबाद का निरीक्षण किया।
अनिल व यादव मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। इसके अलावा गंदगी के साथ ही एक्सपायर्ड दवाओं के लिए अलग काउंटर नहीं मिला। किसी भी दुकान पर कैश मेमों नहीं मिला। संचालकों को चेतावनी देकर कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
टीम के पहुंचते ही मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। तिवारी मेडिकल स्टोर, वर्मां मेडिकल स्टोर, रहमत मेडिकल स्टोर, राहत मेडिकल स्टोर, शुक्ला मेडिकल स्टोर, बाबा मेडिकल स्टोर, न्यू मेडिकल स्टोर, मित्रा मेडिकल स्टोर, अहमद मेडिकल स्टोर, एजाज मेडिकल स्टोर, सेराज मेडिकल स्टोर, दीन मेडिकल स्टोर और नसीराबादी मेडिकल स्टोरों के संचालक दुकानें बंद करके भाग गए।
इससे इन दुकानों पर जांच नहीं हो सकी। मामले में संबंधितों को नोटिस देकर लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी। ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दुकानों में कमियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मेडिकल स्टोरों में ताला बंद करके भागे 13 संचालकों को नोटिस दिया रहा है। जवाब न आने पर लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।