फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   medical store

कमियां मिलने पर दो मेडिकल स्टोर पर दवाओं की बिक्री पर लगी रोक

Tue, 16 Mar 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
medical store
छापामारी करते औषधि निरीक्षक। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को जिला अस्पताल चौराहा स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा गया। इस दौरान खुलासा हुआ कि बिना फार्मासिस्ट के ही दवाओं की बिक्री की जा रही है। दवाओं का क्रय-विक्रय भी नहीं मिला। इस पर दोनों मेडिकल स्टोरों पर शेडयूल दवाओं के क्रय विक्रय पर रोक लगा दी गई। साथ ही संदिग्ध पांच दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि मनोज कुमार, औषधि निरीक्षक रायबरेली अजय कुमार संतोषी ने सबसे पहले जिला अस्पताल चौराहा स्थित संतोष मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। अचानक छापा मारने पर हड़कंप मच गया। इस दौरान कई दवाओं के कैश मेमो नहीं मिले। साथ ही दवाओं की क्रय-विक्रय बिल भी नहीं मिले।
विज्ञापन

दवा बिक्री के दौरान मौके पर फार्मासिस्ट भी नहीं मिला। अफसरों की ने संदेह होने पर तीन दवाओं के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा। मेडिकल स्टोर पर मौजूद पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय से अफसरों ने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने फार्मासिस्ट न होने पर निर्देश दिए कि जब तक कार्यालय में फार्मासिस्ट का भौतिक सत्यापन नहीं कराते, तब तक शेडयूल दवाओं की क्रय-विक्रय पर रोक रहेगी।
यहीं पर संतोष मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, जहां पर दवाओं का क्रय विक्रय नहीं पाया गया। दवाओं की बिक्री केश मेमो पर नहीं होती पाई गई। यहां पर दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजा।
शेडयूल दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जिले में दवाओं की बिक्री मनमाने ढंग से नहीं होने दी जाएगी। शिकायत मिली तो सीधे तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा गया। कई कमियां मिली। फार्मासिस्ट तक नहीं मिले। शेडयूल दवाओं के क्रय विक्रय पर रोक लगाई गई है। साथ ही कार्रवाई के लिए सहायक आयुक्त औषधि को लिखापढ़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed