{"_id":"69d8027521a577896604e282","slug":"man-arrested-for-duping-engineer-brothers-of-rs-1-crore-raebareli-news-c-101-1-slko1031-155094-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: इंजीनियर भाइयों से एक करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: इंजीनियर भाइयों से एक करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार
Fri, 10 Apr 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार में कार के साथ पकड़ा गया आरोपी। -स्रोत : पुलिस
ऊंचाहार। चाइनीज लोन एप से एनटीपीसी में तैनात दो सगे इंजीनियर भाइयों और पिता से करीब एक करोड़ रुपये ठगने वाले दिल्ली निवासी सौरव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ और ऊंचाहार पुलिस की संयुक्त टीम को बुधवार रात सफलता मिली।
एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार तिवारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 12 बजे टीम रायबरेली में भ्रमण पर थी। इसी दौरान पता चला कि दिल्ली के उत्तम नगर के विश्वास पार्क निवासी सौरव मिश्रा ऊंचाहार क्षेत्र में है। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह के साथ घेराबंदी करते हुए सौरव को दौलतपुर गांव के पास से पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, कार के साथ ही 20 हजार रुपये भी बरामद हुए।
पूछताछ में सौरव बताया कि उसने बीसीए किया है। 2020 में अवैध चाइनीज लोन एप में रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता था। एप सात दिन के लिए उच्च ब्याज दरों पर लोन देता था। दिसंबर 2020 में एप के बंद होने के बाद सौरव ने पुराने ग्राहकों के डेटा का इस्तेमाल कर वसूली शुरू की। उन्हें एडिटेड नग्न तस्वीरें भेजने और सीबीआई के नाम पर डराकर वन एक्स बेट कसीनो गेमिंग एप के खातों में पैसे मंगाता था। बाद में पैसा अपने निजी खातों में स्थानांतरित कर लेता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एनटीपीसी ऊंचाहार में इंजीनियर के पद पर तैनात ऋषभ यादव और उनके भाई त्वरित यादव के साथ ही आरोपी सौरव ने पिता गणेश से एक करोड़ रुपये की ठगी की।
ऋषभ ने 29 सितंबर 2025 को सौरव के खिलाफ ऊंचाहार कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई।
आरोपी ने त्वरित के मोबाइल डेटा और गोपनीय जानकारी का भी दुरुपयोग किया था। कंपनी बंद होने के बाद भी उसने त्वरित के संबंधियों को संपादित नग्न तस्वीरें भेजने की धमकी दी। आरोपी काफी समय से सगे भाइयों को धमका भी रहा था।