{"_id":"5fd26e258ebc3e3b6e55bea5","slug":"make-arrangements-to-have-corona-vaccine-in-chc-as-well-raibaraily-news-lko554202760","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में भी कोरोना वैक्सीन रखने के कराएं बंदोबस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में भी कोरोना वैक्सीन रखने के कराएं बंदोबस्त
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना वैक्सीन को लेकर गुरुवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए कोरोना वैक्सीन की तैयारियां शुरू हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही वह डॉक्टर जो कोरोना मरीजों से सीधे संवाद रख रहे है, उन्हें सबसे पहले डोज दी जाएगी। वैक्सीन को रखने के साथ ही शासन के निर्देशों के अनुरूप जिन लोगों को वैक्सीन लगनी है उनकी सूची भी तैयार कर ली जाए।
डीएम ने कहा कि इसके अतिरिक्त कोल्डचेन बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह से दुरुस्त रखा जाए। कोल्डचेन कक्ष में कोरोना वैक्सीन की डोज रखी जानी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंदों पर भी वैक्सीन सुरक्षित रखने के लिए व्यवस्था कर ली जाए।
विज्ञापन
वैक्सीन लगाने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी समय से दे दिया जाए। 21 दिसंबर से 8 जनवरी 2021 तक चलने वाले फाइलेरिया अभियान की भी बेहतर कार्य योजना तैयार कर अभियान को प्रभावी तरीके से चलाया जाए। इस मौके पर एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम अंशिका दीक्षित आदि मौजूद रहे।