{"_id":"5f4156278ebc3e3cab6e6055","slug":"make-arrangements-in-l-1-and-l-2-hospitals-better-raibaraily-news-lko5363376157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को दें अच्छा भोजन, रिकवरी रेट बढ़ाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को दें अच्छा भोजन, रिकवरी रेट बढ़ाने के आदेश
विज्ञापन
रायबरेली। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने जिले के अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर भोजन मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा भोजन, काढ़ा और अच्छा इलाज मिलने से मरीज जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। इससे जिले में रिकवरी दर में और सुधार आएगा। डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक संदिग्ध लोगों की जांच करके कोरोना मरीजों को चिह्नित कराया जाए। इसमें कतई लापरवाही न बरती जाए।
डीएम ने सीडीओ, सीएमओ, निगरानी समितियों, सेक्टर अधिकारियों, समस्त एसडीएम, बीडीओ, एमओआईसी को व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एल-1 व एल-2 अस्पतालों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के साथ ही होम आइसोलेशन व क्वारंटाइन सेंटरों के लोगों से रोजाना बात करके समस्याओं की जानकारी ली जाए।
मरीजों को अच्छी गुणवत्ता युक्त भोजन, साफ-सुथरा बेड व काढ़ा आदि देने से सेहत में जल्द ही सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि कोविड हेल्प डेस्क को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। लोगों की जांच करने के बाद ही दफ्तर में एंट्री दी जाए।