फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Made 87 426 new voters

87426 बने नए मतदाता

Mon, 05 Dec 2016 12:04 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 05 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Made 87 426 new voters
मतदाता - फोटो : demo
विधान सभा चुनाव की तैयारी में लगे चुनाव आयोग के निर्देश पर पिछले माह 2073 बूथों पर नाम बढ़ाने का अभियान चलाया गया था। सभी विधान सभा क्षेत्रों में बीएलओ के माध्यम से नाम बढ़ाने के आवेदन जमा कराए गए थे।
विज्ञापन


इस तरह जिले की सभी तहसीलों में कुल 87,426 नए मतदाता बढ़ गए है। अफसरों के मुताबिक जो लोग छूट गए है वे अपनी तहसील में बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

ऊंचाहार विधान सभा में 5725 पुरुष व 6483 महिलाएं नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं।

सरेनी में  5361 पुरुष व 9197 महिलाएं, सलोन में 6194 पुरुष व 7368  महिला मतदाता बने हैं। जबकि सदर में 6491 पुरुष व 12844 महिला मतदाता और हरचंदपुर विधान सभा क्षेत्र में 5284 पुरुष व 9191 महिलाएं नई मतदाता बनी हैं। उधर बछरावां विधान सभा क्षेत्र में 7043 पुरुष और 5884 महिलाएं नए मतदाता सूची में जुडे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विधान सभा क्षेत्रों में मिलाकर 87426 नए मतदाता बने हैं। बछरावां क्षेत्र में सबसे कम 5884 महिलाएं नए मतदाता के रूप में सूची में जुडे़ हैं, जबकि सदर विधान सभा में सबसे ज्यादा 12844 महिलाओं के नाम बढ़े हैं। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रुध्न वैश्य जनवरी 2017 में जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो रही है। वे 15 जनवरी तब फॉर्म संख्या 6 भरकर अपने बीएलओ या तहसील में सीधे जाकर जमा कर सकते हैं। लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है।


इस लिए हर नागरिक को मतदाता अवश्य बनना चाहिए। किसी प्रकार की समस्या होने पर अपने क्षेत्र के एसडीएम या जिला मुख्यालय के निर्वाचन कार्यालय से भी जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed