{"_id":"6a6664e47c3fb1a0e1061d5c","slug":"lucknow-team-won-the-hockey-competition-raebareli-news-c-101-1-rai1023-163751-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: लखनऊ टीम ने जीती हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: लखनऊ टीम ने जीती हॉकी प्रतियोगिता
Mon, 27 Jul 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता मैच के फाइनल में सम्मानित हुए विजेता लखनऊ टी
रायबरेली। 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस महिला/पुरुष हॉकी प्रतियोगिता-2026 (लखनऊ जोन) का समापन रविवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। पुरुष वर्ग में लखनऊ की टीम ने रायबरेली को 3-1 से हराकर खिताब जीता। एसपी रवि कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला लखनऊ और रायबरेली के बीच खेला गया। लखनऊ ने पहले चरण में दो गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे चरण में रायबरेली ने एक गोल किया। हालांकि, लखनऊ ने एक और गोल कर मैच 3-1 से अपने नाम कर लिया। महिला वर्ग में लखनऊ की टीम शुक्रवार को ही विजेता बन चुकी थी। समापन समारोह में एसपी रवि कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
एसपी ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने उन्हें पूर्ण खेल भावना, अनुशासन और सौहार्द के साथ खेलने के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के विभिन्न जनपदों की टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर एएसपी आलोक सिंह, सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय, प्रतिसार निरीक्षक मैनेजर दुबे मौजूद रहे।