फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   loud speaker

505 धार्मिकस्थलों पर लाउड स्पीकर की कम कराई गई आवाज

Thu, 28 Apr 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
loud speaker
रायबरेली। धार्मिक स्थलों पर अब लाउडस्पीकर का अधिक शोर नहीं होगा। इसके लिए न सिर्फ धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई जा रही है, बल्कि धर्मगुरुओं से बाकायदा शपथपत्र भरवाया जा रहा है कि भविष्य में वह कभी अधिक आवाज में लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की पहल पर धार्मिक गुरुओं की तरफ से इस नियम का पालन करने के लिए सहयोग भी किया जा रहा है। अफसरों का मानना है कि शासन के निर्देश का हर हाल में पालन कराया जाएगा। कोई नियम तोड़ेगा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सीओ, एसडीएम, थानेदारों की गठित टीमों ने दो दिन में जिले में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाने का अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में मंदिरों और मस्जिदों से 105 लाउड स्पीकर हटवाए गए। वहीं 505 धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई।
594 धार्मिक स्थलों के धर्मगुरुओं से शपथ पत्र भराया गया कि लाउडस्पीकर का प्रयोग तेज आवाज नहीं में नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में दिन में 75 डेसीबल (डीबी) व रात में 70 डेसीबल, कामर्शियल एरिया में दिन में 65 डेसीबल, रात में 55 डेसीबल, रेजिडेंशियल एरिया में दिन में 55 डेसीबल, रात में 45 डेसीबल और साइलेंस जोन में दिन में 50 डेसीबल व रात में 40 डेसीबल आवाज के साथ ही लाउडस्पीकर बजाए जाने का नियम है। एसपी ने बताया कि अभी भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाने का अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed