फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   looted

तमंचे के बल पर दंपती से पांच हजार की नकदी व जेवर लूटे

Fri, 17 Jun 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
looted
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात तमंचे के बल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपती से पांच हजार रुपये, चांदी के पायल समेत अन्य सामान लूट लिया। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस जल्द वारदात का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

पूरे भवानीबक्श मजरे सुल्तानपुर खेड़ा गांव निवासी योगेंद्र सिंह अपनी पत्नी सीमा और बच्चों के साथ बुधवार रात रायबरेली स्थित मकान पर जा रहा था।
रात करीब आठ बजे देदौर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज के सामने एक बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। इससे पहले कि दंपती कुछ समझ पाते, बदमाशों ने तमंचे के बल पर सीमा के हाथ से उसका पर्स छीन लिया और भाग गए।
विज्ञापन

दंपती का कहना है कि पर्स में पांच हजार रुपये, चांदी के पायल, एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड और घर की चाभियां थीं। उधर, थानेदार बृजेश कुमार राय का कहना है कि जल्द वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के गल्ले से 50 हजार रुपये उड़ाए
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दुकान के गल्ले से 50 हजार रुपये पार कर दिए गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अटौरा बुजुर्ग गांव निवासी राकेश कुमार शुक्ला की गांव के पास ही ट्रेडर्स की दुकान है। बुधवार की शाम राकेश शुक्ला किसी कार्य से दुकान के नीचे बेसमेंट में गए थे। इसी दौरान एक चोर ने काउंटर के गल्ले में रखे 50 हजार रुपये पार कर दिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते हुए वीडियो भी रिकॉर्ड हो गया। उधर, थानेदार बृजेश कुमार राय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed