फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   looted

ग्राहक सेवा केंद्र पर बदमाशों का धावा, तमंचे के बल पर 82 हजार लूटे

Fri, 13 Aug 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
looted
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में धावा बोल दिया। केंद्र पर मौजूद युवक की कनपटी पर तमंचा लगाकर बदमाशों ने 82 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। युवक और बदमाशों के बीच हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर बदमाश प्रतापगढ़ की तरफ भाग गए। घटना की जानकारी पर एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने पड़ताल की। पुलिस ने चेकिंग लगाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन

सलोन-जायस रोड पर बिरनावां मोड़ के पास भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है। केंद्र प्रभारी हरीलाल अपने बहनोई राधेश्याम को केंद्र पर बैैठाकर गाड़ी में पेट्रोल भराने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पहुंचकर केंद्र पर धावा बोल दिया। इससे पहले कि राधेश्याम कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद गल्ले में रखे 82 हजार रुपये और मोबाइल लेकर भाग निकला। राधेश्याम ने बदमाशों के साथ हाथापाई की।
खास बात ये है कि घटनास्थल से करीब एक किमी. दूर पुलिस सहायता बूथ है। बावजूद इसके बदमाश भाग निकले। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में ग्राहक सेवा केंद्र के प्रभारी से पूछताछ की और जल्द खुलासे की बात कही।

इधर, बदमाशों को पकड़ने के लिए प्रतापगढ़ मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग भी की, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द लूट की वारदात का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed