{"_id":"5f4156eb8ebc3e41180c9dd2","slug":"looted-cash-and-mobile-from-lineman-raibaraily-news-lko5363381160","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन से नकदी और मोबाइल लूटा, विरोध में पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन से नकदी और मोबाइल लूटा, विरोध में पीटा
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक लाइनमैन से नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे के बट से पीटकर उसे घायल कर दिया। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
मिल एरिया क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पावर हाउस में तैनात एवं पुरानी बजार चंदापुर निवासी लाइनमैन निकेश कुुमार (28) बाइक से अपने घर लौट रहा था। दुसौती और कसरैला गांव के बीच पुल पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा लगाकर लाइनमैन को रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उससे पांच हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया।
विरोध करने पर तमंचे के बट से पीटकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन सभी भाग गए। घायल लाइनमैन का सीएचसी में इलाज कराया गया। कोतवाल अरुण कुुमार सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।