{"_id":"61e0734f6815b565de1ade51","slug":"lohri-with-pomp-people-danced-on-bhangra-raibaraily-news-lko613316587","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनी लोहड़ी, भांगड़े पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनी लोहड़ी, भांगड़े पर झूमे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सिखों का प्रमुख पर्व लोहड़ी जिले में गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। भांगड़े पर बच्चों के साथ ही बड़ों ने खूब डांस किया। वहीं कुपिये नी कुपिये होय...होय...कहते हुए लोगों ने एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। देर रात तक गुरुनानक नगर व फिरोज गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में कीर्तन व अरदास हुुआ।
नवविवाहित जोड़ों ने बच्चे के साथ परिक्रमा करते हुए लावा चढ़ाया। यह सिलसिला देर रात चलता रहा। सिखों में लोहड़ी प्रमुख पर्व है।
सुबह से ही घरों में बड़ों व बच्चों के साथ महिलाएं तैयारी में लगी रहीं। शाम होते ही गुरुनानक नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा और फिरोज गांधी नगर स्थित गुरुद्वारा में रौनक बढ़ गई।
आकर्षक ढंग से गुरुद्वारा की सजावट की गई। शाम को जब लोहड़ी जलाने का समय आया तो सिख समुुदाय के लोग एकत्र हो गए। अरदास के बाद लोहड़ी में अग्नि प्रवाहित की गई। लोहड़ी जलते ही लोग खुशी से झूम उठे। इस दौरान गीत संगीत का कार्यक्रम चलता रहा। इस मौके पर परमजीत कौर, सुरेंद्र कौर, हरप्रीत कौर, गुरमीत कौर, पुनीत कौर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।