{"_id":"6116a9518ebc3ee0502fe18e","slug":"lockdown-raibaraily-news-lko591233015","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब 100 दिन बाद अब शनिवार को भी गुलजार होंगे बाजार, व्यापारी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब 100 दिन बाद अब शनिवार को भी गुलजार होंगे बाजार, व्यापारी खुश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में करीब 100 दिन बाद कोरोना कर्फ्यू से शनिवार को भी राहत मिल गई है। अन्य दिनों की तरह ही शनिवार को अब बाजार गुलजार होंगे। इससे छोटे-बड़े व्यापारियों में खुशी है। छोटे कारोबारियों का कहना है कि दुकान से ही परिवार चलता है। सप्ताह में दो दिन बंद रहने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
जिले में कोरोना का कहर बढ़ने के बाद लॉकडाउन कर दिया गया था। बाद में शनिवार और रविवार को बंदी के आदेश दिए गए। इस आदेश के बाद सप्ताह में दो दिन बाजार पूरी तरह से बंद रहे। ऐसे में खासकर छोटे कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सप्ताह में दो-दो दिन दुकानें बंद रहने के कारण समस्या हो रही थी। अब 100 दिन बाद शनिवार को बंदी को वापस लेने के बाद शनिवार (आज) बाजार खुलेंगे। इससे व्यापारियों में खुशी है। उनका कहना है कि त्योहार के सीजन में सरकार ने शनिवार की बंदी को हटाकर अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि अब केवल रविवार को ही कोरोना कर्फ्यू रहेगा। हालांकि नाइट कर्फ्यू रोज रात 10 बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक पहले की ही तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि छूट के दौरान भी कोविड-19 गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करना होगा। इसमें मास्क की अनिवार्यता और दो गज की दूरी जरूरी रहेगी।