फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   List sought to give laptops to toppers

लैपटॉप देने के लिए टॉपरों की सूची मांगी

Mon, 24 Aug 2015 11:32 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
इस बार बोर्ड परीक्षा में पास टॉपरों को ही लैपटॉप मिलेंगे। इसके लिए डीआईओएस ने संबंधित स्कूलों से टॉपरों की सूची मांगी है। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई के करीब 300 स्कूलों के प्रधानाचार्यों से टॉपरों की अलग-अलग सूची मांगी गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में 531 से अधिक अंक पाने वाले बच्चों को लैपटॉप मिलेगा, जबकि इंटरमीडिएट में 446 से अधिक अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप मिलेगा।
विज्ञापन


आईसीएसई की 10वीं में 456 से अधिक अंक और 12वीं में 359 से अधिक अंक पाने वाले मेधावियों को लैपटॉप दिया जाएगा। सीबीएसई की 12वीं में 464 अंक से अधिक और दसवीं में सीजीपीए 10 अंक पाने वाले बच्चों को लैपटॉप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस विनय मोहन ने बताया कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से तय अंकों से अधिक नंबर पाकर पास होने वाले बच्चों की सूची मांगी गई है। सूची आने के बाद शासन के निर्देश पर लैपटॉप का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed