फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Like Lucknow now high security cell will also be built in jail

नैनी, लखनऊ की तरह अब जेल में भी बनेगी हाई सिक्योरिटी सेल

Tue, 12 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Like Lucknow now high security cell will also be built in jail
रायबरेली। लखनऊ और नैनी जेल की तरह ही अब जिले की जेल में भी हाई सिक्योरिटी सेल बनेगी। इस सेल में खूंखार आतंकवादी और बड़े अपराधी ही रखे जाते हैं। इस सेल की खासियत होती है कि यहां कोई हवाई हमला नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

उच्च सुरक्षा बैरक के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। इस पर 62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हाई सिक्योरिटी सेल के निर्माण की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन को मिली है।
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी सेल में 12 सेल होंगे। इसमें एक सेल में एक ही आतंकवादी या फिर बड़े अपराधी को रखा जाता है। यहां सुरक्षा के खास इंतजाम होते हैं। इस सेल में बंद अपराधी पर हवाई हमला नहीं हो सकता है। सेल में सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल में बंद अपराधी की हर गतिविधि पर सीधे जेल अफसरों की नजर रहती है। अफसर बताते हैं कि प्रदेश में लखनऊ के अलावा नोएडा, बरेली, गौतमबुद्ध नगर, नैनी और सेंट्रल जेल बनारस में ही हाई सिक्योरिटी सेल है। अब इन जिलों के अलावा रायबरेली जेल में भी हाई सिक्योरिटी सेल बनाने को हरी झंडी मिली है।
60 बंदियों की क्षमता की बनेंगी दो बैरकें
जिला कारागार में 60 बंदियों की क्षमता वाली दो अन्य बैरकें भी बनाई जाएंगी। इस पर दो करोड़ 79 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका काम भी यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन को मिला है। इन बैरकों का निर्माण कार्य भी जल्द कराया जाएगा। इन बैरकों के निर्माण होने से बंदियों को रहने में आसानी होगी।
क्षमता से तीन ज्यादा बंदी हैं बंद
मौजूदा समय में जिला कारागार में क्षमता से तीन गुना ज्यादा बंदी बंद हैं। इससे हर समय सुरक्षा को लेकर चौकन्ना रहना पड़ता है। कई बार तो बंदियों में आपस टकराव की स्थिति भी बन जाती है।
अफसर बताते हैं कि जेल में बंदियों को रखने की क्षमता 486 की है, जबकि इस समय 1441 बंद चल रहे हैं। हालांकि बंदियों पर नजर रखने के लिए हर बैरक में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।

प्रशिक्षु महिला और पुरुष बंदीरक्षकों की तैनाती
शासन की ओर से जिला कारागार में 38 पुरुष और 5 प्रशिक्षु बंदी रक्षकों की तैनाती की गई है। यह सभी जेल की सुरक्षा पर नजर रखने के साथ ही प्रशिक्षण लेंगी। जिला कारागार में स्टाफ की कमी भी अरसे से चल रही है। माना जा रहा है कि इनका प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्टाफ की कमी कुछ हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed