फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lightning strikes; two children die in front of their mother

Raebareli News: बिजली गिरी, मां के सामने दो बच्चों की मौत

Fri, 03 Jul 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 03 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Lightning strikes; two children die in front of their mother
खीरों थाना क्षेत्र के सराय महमूद गांव में बिजली गिरने से भाई-बहन की हुई मौत के बाद सीएचसी में र
रायबरेली। जिले में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। खीरों के सराय महमूद गांव में शाम को करीब तीन बजे बिजली गिरने से सात वर्षीय अभिषेक और उसकी पांच वर्षीय बहन अंजली की मौत हो गई। दोनों बच्चे मां के साथ खेत जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जिले के हर हिस्से में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


शहर में कुछ जगहों पर जलभराव हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों पर पानी भर गया। किसान बारिश होने से खासे खुश नजर आए। धान की बेड़न डालने का काम जो ठप था, वह शुरू हो गया है। सुबह आठ बजे से लेकर नौ बजे तक तेज बारिश हुई। जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


इसके बाद पूरे दिन बदली छाई रही, जिससे उमस रही। शाम छह बजे से फिर से बारिश शुरू हुई। तेज आवाज के साथ बिजली चमकती रही। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के अनुसार बृहस्पतिवार को 16.9 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून ने दस्तक दे दी है। अभी पांच दिन तक बारिश रुक-रुककर होती रहेगी। इस दौरान मध्यम और तेज बारिश भी हो सकती है।


मां के सामने बच्चों पर गिरी बिजली, एक पल में सब खत्म
खीरों। बारिश के दौरान खीरों के सराय महमूद गांव में बृहस्पतिवार की शाम गांव निवासी कांती अपने दो बच्चों अभिषेक व अंजली के साथ खेत में धान की बेड़न देखने जा रही थी। तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों बच्चे आ गए। कांती बच्चों के पीछे चल रही थीं, जिससे उनकी जान बच गई। देखते ही देखते दोनों बच्चों की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजन आननफानन में दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिषेक स्थानीय विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था, जबकि उसकी बहन अंजली यूकेजी में पढ़ती थी। दोनों की असमय मौत से चाचा अजय कुमार, अरविंद, मामा मनोज, मौसेरे भाई अनूप कुमार, मौसी शांती देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।

परिजनों के अनुसार बच्चों के पिता विजय कुमार रोजी-रोटी के लिए लुधियाना में निजी नौकरी करते हैं। वह करीब एक माह पहले ही काम पर गए थे। घर पर पत्नी कांती, अभिषेक, अंजली और एक वर्षीय बेटा अंकुश रहते हैं। एक पल में परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं।



जनप्रतिनिधियों ने परिवार को ढांढ़स बंधाया
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राहुल लोधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष खीरो संतोष पासी, उपाध्यक्ष शिवराज पासवान व स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएचसी खीरों पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया। उप जिलाधिकारी लालगंज राजेश कुमार श्रीवास्तव ने राजस्व टीम को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेजकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed